पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएमए के पदाधिकारियों ने ली शपथ

आईएमए के पदाधिकारियों ने ली शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ((आईएमए)) ग्वालियर ब्रांच का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थीं। अध्यक्षता डॉ. एसएम तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागायुक्त केके खरे और कलेक्टर पी नरहरि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आईएमए ग्वालियर ब्रांच की अध्यक्ष डॉ. ज्योति बिंदल, सचिव डॉ. रीता मिश्रा, असि.डायरेक्टर सीजीपी डॉ. सीएस जैसवाल, सचिव आईएमए सीजीपी डॉ. ए रायजादा, उपाध्यक्ष डॉ. आर चतुर्वेदी, डॉ. वीएस सेंगर, संयुक्त सचिव डॉ. एस जैसवाल, डॉ. डी प्रसाद, संयुक्त सचिव आईएमए सीजीपी डॉ. एम शुक्ला, डॉ. एस वर्मन, कोषाध्यक्ष डॉ. एच भट्ट, ऑडिटर डॉ. ए मित्तल, पी गौतम के साथ एक्जीक्यूटिव मेंबर और एक्जीक्यूटिव सीजीपी ने शपथ ली।