हवा चलने से दिन-रात का पारा गिरा
ग्वालियर. शहर में शनिवार को सुबह कोहरा और दोपहर में धूप निकली। लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से दिन और रात का तापमान गिर गया।
सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हुई। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। दोपहर 12 बजे तक चटक धूप निकल आई, जिससे लोगों को कुछ हद तक सर्दी से राहत मिली। शनिवार को दिन का तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट की वजह धूप निकलने के साथ चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर -पश्चिमी हवा चलना है। रविवार को सुबह कोहरे के बाद धूप खिली रहेगी।