पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लीपर बस ने तोड़ीं सर्विस लाइन

स्लीपर बस ने तोड़ीं सर्विस लाइन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. विनय नगर इलाके के सेक्टर चार में शनिवार सुबह एक स्लीपर बस ने एक दर्जन से अधिक घरों की बिजली की सर्विस लाइन तोड़ दीं। सर्विस लाइन तोड़कर ड्राइवर बस लेकर भाग गया। सर्विस लाइन टूटने के कारण एलटी लाइन भी डिस्टर्ब हो गई और शाम तक इलाके की बिजली गुल रही। शाम को बिजलीघर से स्टाफ पहुंचा तक सप्लाई दुरुस्त हुईं।



शिंदे का पुतला जलाया

ग्वालियर. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इंदरगंज चौराहे पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला जलाया। पुतला गृहमंत्री द्वारा अरविंद केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में जलाया गया। इस दौरान बलवीर सिंह तोमर, विजय याग्निक, बुद्धिमान भदौरिया, चैन सिहं आदि उपस्थित थे।