- Hindi News
- एग्जीबिशन में मिलेगी पर्यटन स्थलों की जानकारी
एग्जीबिशन में मिलेगी पर्यटन स्थलों की जानकारी
ग्वालियर. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय में शनिवार को उप अधीक्षण पुरातत्व रसायन से रिटायर्ड एनके समाधिया ने लघु सूचना एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इस एग्जीबिशन में मध्यप्रदेश के अनेक पर्यटन स्थलों के ब्रोशर और विवरणिकाओं को शामिल किया गया है। पर्यटक दो सप्ताह तक इस एग्जीबिशन को देख सकते हैं। एग्जीबिशन के उद्घाटन अवसर पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, गाइड के साथ ही काफी संख्या में पर्यटक शामिल हुए।