पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर, यशोधरा फहराएंगी तिरंगा

मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर, यशोधरा फहराएंगी तिरंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. गणतंत्र दिवस रविवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। वाणिज्य, उद्योग और रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सुबह नौ बजे झंडा वंदन करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।
महाराज बाड़ा स्थित निगम कार्यालय पर महापौर समीक्षा गुप्ता एवं फूलबाग स्थित महापौर कार्यालय पर सुबह 7.30 बजे सभापति बृजेंद्र जादौन झंडा वंदन करेंगे। मुखर्जी भवन पर सुबह आठ बजे भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकालेंगे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह झंडा वंदन करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थाटीपुर में सुबह 9.३0 बजे झंडा वंदन करेंगे। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के कस्तूरबा विश्रांति गृह स्थित सीनियर सिटीजन डे-केयर पर सुबह 9.30 बजे झंडा वंदन किया जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स में सुबह नौ बजे चेंबर अध्यक्ष विष्णु गर्ग झंडा वंदन करेंगे।
रोटरी क्लब की ओर से सुबह 9.30 बजे माधव डिस्पेंसरी के सामने रोटरी पार्क में झंडा वंदन किया जाएगा। पंजाबी परिषद सुबह 10.30 बजे फूलबाग गुरुद्वारे के सामने झंडा वंदन करेगी। अजाक्स कार्यालय पर सुबह 10.30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। जिला अभिभाषक संघ गोरखी प्रांगण में ध्वजारोहण करेगा। कोरी समाज की ओर से हरी पुरा डबरा में झंडा वंदन किया जाएगा।