- Hindi News
- आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत: माया ंिसंह
आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत: माया ंिसंह
ग्वालियर. वर्तमान दौर में आत्मनिर्भरता महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। वे इस ओर ध्यान दें और समाज में अपनी भूमिका निभाएं। यह बात प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से होटल शेल्टर में आयोजित गोष्ठी का विषय क्रमहिला नीति एवं महिला सशक्तिकरणञ्ज था। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, मुख्य वक्ता डॉ. शैला सप्रे, डॉ. आशा माथुर, कल्पना शर्मा थीं।
समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि: राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर सावरकर सरोवर मार्ग स्थित छत्री में उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे ने भी श्रद्धा पुष्प चढ़ाए। राजमाता को उन्होंने अपनी मां व मार्गदर्शक के रूप में याद किया। यहां मंत्री माया सिंह भी उपस्थित रहीं। भजन गायक लोकेश चतुर्वेदी और सीमा सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं मंत्री यशोधरा राजे और माया सिंह।