पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉरेंसिक में शुरू हो सकती है एमडी

फॉरेंसिक में शुरू हो सकती है एमडी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. ग्वालियर
गजराराजा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग में एमडी कोर्स चालू हो सकता है। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ((एमसीआई)) की टीम ने शनिवार को विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जीआरएमसी में फॉरेंसिक विभाग में एमडी कोर्स की दो सीट चालू करने की चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इसे चालू करने से पहले एमसीआई की टीम निरीक्षण कर स्वीकृति देती है। शनिवार को एमसीआई ने शासकीय मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ के फॉरेंसिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. देसारी हरीश को निरीक्षण के लिए जीआरएमसी भेजा। डॉ. हरीश ने सबसे पहले फॉरेंसिक विभाग का निरीक्षण किया। इसके बाद पोस्टमार्टम भवन देखा। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. जेएन सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर सार्थक जुगरान, डिमांस्ट्रेटर डॉ. एलएल माहौर, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. निखिल अग्रवाल और डॉ. हीरालाल मांझी के दस्तावेज देखे। इसके बाद उन्होंने रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी , माइक्रो बायोलॉजी और लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।
शाम को डॉ. हरीश शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे अपनी रिपोर्ट एमसीआई को सौंपेंगे। डॉ. सोनी निरीक्षण से काफी संतुष्ट हैं। उनका कहना है एमसीआई अनुमति दे देगी।