पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला, एक डॉक्टर और २५ कर्मचारी अनुपस्थित

छह उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला, एक डॉक्टर और २५ कर्मचारी अनुपस्थित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सीएमएचओ सहित दस स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने शनिवार को जिले के 30 अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह उपस्वास्थ्य केंद्र बंद मिले। एक डॉक्टर और 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी होगा। नौ कर्मचारियों को काम के प्रति लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया है।
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधारने सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान ने दस टीम गठित की हैं। डॉ. कम्ठान, डॉ. प्रभात कौशल, डॉ. एसएस जादौन, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. आरके सोनी, डॉ. बिंदू सिंघल, डॉ. शिरीष सिंघल, डॉ. एमएस सागर, डॉ. एनएस राणा और डॉ. सुनील अग्रवाल की टीम ने सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम आरोग्य केंद्र सहित 30 अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंधोली, डबका, धनेली, करहिया, रही और कछौआ उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका मिला। पारसेन में डॉ. अनिल गुप्ता सहित अन्य अस्पतालों में 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। इन सभी का एक दिन का वेतन काट लिया गया है। साथ ही इन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। नौ कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही का दोषी पाया है, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।