हुरावली तिराहे पर बनेगी रोटरी
ग्वालियर. हुरावली तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के बाद रोटरी बनाई जाएगी। कलेक्टर पी. नरहरि ने शनिवार को सड़कों का निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को रोटरी का डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सचिन तेंदुलकर चौराहा पर पहुंचे। यहां उन्होंने निगम अधिकारियों को रोड का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निगम के मदाखलत अमले ने हुरावली तिराहा पर खड़ी रेत की ट्रैक्टर-ट्रालियों को हटाया। अधिकारियों ने पिंटो पार्क तिराहा, रेसकोर्स रोड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा भी मौजूद थे।