- Hindi News
- स्कूलों की मॉनीटरिंग के लिए बनेंगे ऑब्जर्वर
स्कूलों की मॉनीटरिंग के लिए बनेंगे ऑब्जर्वर
ग्वालियर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई))स्कूलों में बोर्ड एग्जाम और प्रैक्टिकल ऑब्जर्वर की निगरानी में होंगे। ये ऑब्जर्वर प्रैक्टिकल के दौरान आने वाली कमियों और खूबियों की रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजेंगे। बाद में बोर्ड रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों पर कार्यवाही करेगा। सीबीएसई ने हाल ही में स्कूलों के प्रिंसिपल को ऑब्जर्वर की ड्यूटी दी है।
तीन महीने तक सुधार का मिलेगा समय : सहोदय अध्यक्ष डॉ.मनोहर शर्मा ने बताया कि स्कूलों में प्रैक्टिकल के दौरान लैब से लेकर प्रैेक्टिकल को ऑब्जर्व करने की जिम्मेदारी ऑब्जर्वर की होगी। वे लैब इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब में सुविधाएं, प्रैक्टिकल सिलेबस के हिसाब से हो रहा है या नहीं, वायवा के लिए एक्सटर्नल कौन है, स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस के आधार पर अपनी रिपोर्ट बनाएंगे। हर सब्जेक्ट के लिए ऑब्जर्वर का सब्जेक्ट में एक्सपर्ट होना जरूरी है।