आहट सुनकर छत पर गई युवती को चाकू मारा
ग्वालियर. छत पर आहट सुनकर पहुंची एक युवती को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवती की इस सप्ताह शादी होनी है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली सोनम गुरुवार रात को आहट सुनकर घर की छत पर पहुंची। यहां एक युवक उसकी गर्दन पर चाकू का प्रहार कर भाग गया। परिजन ने इलाज के लिए सोनम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। टीआई उमेश यादव के अनुसार हमलावर की तलाश की जा रही है।
परीक्षा के बाद उत्तर-पुस्तिका चोरी, मामला दर्ज
ग्वालियर. कंपू थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी लॉ कॉलेज में एक उत्तर पुस्तिका शुक्रवार को परीक्षा के बाद चोरी हो गई। कंपू थाने में परीक्षा प्रभारी आरएस गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।