पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रैल से डे बोर्डिंग होंगे स्कूल

अप्रैल से डे-बोर्डिंग होंगे स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
यदि आपके बच्चे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) स्कूल में पढ़ रहे हैं, तो नए शिक्षण सत्र से उन्हें दो घंटे स्कूल में ज्यादा समय देना होगा। सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को स्कूल में रेग्युलर क्लास लेने के बाद एक्स्ट्रा घंटे पढा़ई की व्यवस्था आगामी शिक्षण सत्र से की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) स्कूलों में डे-बोर्डिंग कांसेप्ट शुरू करने जा रहा है। इसमें स्टूडेंट्स को रोजाना स्कूलों में आठ घंटे बिताने होंगे। यह फैसला बोर्ड ने जूनियर ब्रांचेज में वर्किंग पैरेंट्स को राहत देने और सीनियर ब्रांचेज में स्टूडेंट्स को होनहार बनाने के लिए लिया है।
सहोदय अध्यक्ष डॉ. मनोहर शर्मा के अनुसार स्कूलों में यह कांसेप्ट नए सत्र ((अप्रैल)) से शुरू होगा। हालांकि यह निर्णय दिल्ली में एक ग्रुप डिस्कशन के दौरान अधिकारियों ने लिया है। बोर्ड 15 फरवरी तक इसका सर्कुलर भी जारी कर देगा।
अब छह की बजाय आठ घंटे करेंगे स्टडी
इस कांसेप्ट के बाद स्टूडेंट्स को स्कूलों में आठ घंटे स्टडी करनी होगी, जबकि अभी तक स्कूल टाइमिंग में सिर्फ छह घंटे पढ़ाना होता था। यह कांसेप्ट क्लास छठवीं से क्लास बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए होगा।