विशेष योगदान देने वालों का किया सम्मान
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
गणतंत्र दिवस पर ग्वालियर विकास समिति ने मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक नारायण सिंह कुशवाह, जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एके सिंह मौजूद रहे।
इन लोगों का हुआ सम्मान
राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, एसबीआई के एजीएम किशोर गजपाल, साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, गणित विशेषज्ञ डॉ. ओपी मिश्रा, एसपी लोकायुक्त संतोषसिंह गौर, संयुक्त संचालक एचएल चौधरी, मराठी लेखिका डॉ. उमा कंपूवाले, व्यवसायी केके अग्रवाल, डीन जीआरएमसी डॉ. जीएस पटेल, पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर शामिल हैं।