- Hindi News
- ‘राजनीति का हीरा नरेंद्र मोदी’ का विमोचन आज
‘राजनीति का हीरा नरेंद्र मोदी’ का विमोचन आज
सिटी रिपोर्टर
इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्टेट लेवल इंटरकॉलेज स्लोगन कॉन्टेस्ट में ग्वालियर की शिराली रुनवाल ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सेकंड इयर की स्टूडेंट शिराली को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने यह सम्मान प्राप्त किया। शिक्षा, कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में शिराली को अब तक 714 अवार्ड मिल चुके हैं।
कुमार राजेश कल देंगे मेले में प्रस्तुति
सिटी रिपोर्टर
किशोर कुमार फैंस क्लब ((केकेएफसी)) इंडिया म्यूजिक ग्रुप के कलाकार 29 जनवरी को ग्वालियर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। यह कार्यक्रम मेले के फैसिलिटेशन सेंटर में कुमार राजेश पाŸव गायक कुमार सानू के गीतों की प्रस्तुति देंगे। रात आठ बजे से होने वाले इस प्रोग्राम में कुमार राजेश के साथ रिषी बाधवा, प्राची जेसवानी, राधिका शर्मा, यश देवल,े समित कुमार, मनीष शर्मा प्रस्तुति देंगे।
नरेंद्र मोदी का पुस्तक का विमोचन आज
सिटी रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय अभिभाषक मंच द्वारा 28 जनवरी को शाम चार बजे पुस्तक का विमोचन होगा। विजय सिंह चौहान लिखित इस पुस्तक का नाम ‘राजनीति का हीरा नरेंद्र मोदी’ है। यह विमोचन समारोह शाम चार बजे रोशनी घर के पास छोटे शितोले की पायगा स्थित मंच के कार्यालय में होगा। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।