पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच पर दिखे गणेश और कृष्ण

मंच पर दिखे गणेश और कृष्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
भगवान शिव का रूप धारण कर तांडव नृत्य करते बच्चे, गणेश और कृष्ण के बचपन की याद दिलाते और ड्रेस के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश देते प्रतिभागी। यह दृश्य देखने को मिला ग्वालियर व्यापार मेला के कला मंदिर रंगमंच पर। सोमवार को यहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बाल महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन वर्ग में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले वर्ग में प्री-जूनियर, दूसरे में जूनियर और तीसरे में सीनियर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में एक प्रतिभागी ने बेटी बचाओ स्लोगन लिखी ड्रेस पहनी। साथ ही मंच से सभी को बेटी बचाओ का संदेश दिया। इसमें निर्णायकों की भूमिका सुनील जैन, अर्चना चौहान ने निभाई।
आज होगी चित्रकला प्रतियोगिता
बाल महोत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें ‘पर्यावरण’ और ‘वर्तमान में मेले का स्वरूप’ विषय रखा गया है।
यह रहे विजेता
प्री-जूनियर वर्ग: सृष्टि त्रिपाठी- प्रथम, मोनू घुरैया- द्वितीय
जूनियर वर्ग: सुभाष जैन- प्रथम, अजीत मिश्रा- द्वितीय
सीनियर वर्ग: राजकुमार- प्रथम, लवित - द्वितीय।




ड्ढड्डद्य द्वड्डद्धशह्लह्यड्ड1

 भारत पर्व समारोह में नृत्य प्रस्तुत करते स्टूडेंट्स।

 बाल महोत्सव के तहत ग्वालियर व्यापार मेला के कला मंदिर मंच पर फैंसी ड्रेस में मौजूद बच्चे। फोटो: भास्कर