गले पर सजेगा कुचिपुड़ी नेकलेस
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
साउथ का ट्रेडिशनल नेकलेस कुचीपुड़ी, इस पर झलकारी मीना का काम इसे और भी खास बनाता है। यह खास ट्रेडिशनल नेकलेस सराफा बाजार स्थित स्वर्ण सरोवर पर पेश किया गया है। शोरूम की द्वितीय वर्षगांठ-2014 के उपलक्ष्य में चार दिवसीय एग्जीबिशन लगाई गई है। इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न पैटर्न का कलेक्शन पेश किया गया है। शोरूम के संचालक वरदान मित्तल के अनुसार एग्जीबिशन में कई ऑफर्स भी दिए गए हैं। गोल्ड की खरीद पर मेकिंग चार्ज फ्री किया गया है। वहीं दो लाख तक की खरीद पर गोल्ड रिंग फ्री दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक खरीद पर स्क्रेच कार्ड भी है।