- Hindi News
- फार्मल लेटर में पॉइंट में लिखें अपनी बात
फार्मल लेटर में पॉइंट में लिखें अपनी बात
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
फार्मल लेटर में अपनी बात टू-द पॉइंट लिखना चाहिए। यह लेटर आपको और आपकी कंपनी को रिप्रजेंट करता है। लेटर में जितने कम शब्दों में अपनी बात लिखेंगे, उतना ही अच्छा होता है। फार्मल लेटर लिखने के कुछ ऐसे ही टिप्स प्रो.मंदीप सिंह ने दिए। वे केआरजी कॉलेज में लेंग्वेज वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे।
‘फार्मल लेटर’ टॉपिक पर उन्होंने कहा कि लेटर की शुरुआत जो लिख रहा है उसके एड्रेस से हो, इसके बाद तारीख और इसके बाद जिसे लिख रहे हैं उसका एड्रेस लिखना चाहिए। ऐसे लेटर में डियर शब्द का उपयोग नहीं करना चाहिए।