पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी में बदलेंगे स्टाफ के विभाग

जीवाजी यूनिवर्सिटी में बदलेंगे स्टाफ के विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी में लंबे समय से जमे अधिकारी व कर्मचारियों के विभाग बदले जाएंगे। इसके लिए सोमवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने चर्चा की। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारी व कर्मचारी, जिनको एक ही शाखा में तीन से अधिक साल हो चुके हैं, उनके विभाग बदले जाएं। अगस्त में जारी किए गए निर्देश पर 70 कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ था, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने ज्वाइनिंग नहीं दी थी। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जेयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई भी नहीं की है।