लिक्विड डालते ही मग में जलेगी लाइट
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार बच्चों के लिए यूनिक आइटम आए हैं। इनमें सबसे खास क्रिस्टल मग है। इसमें पानी या मिल्क डालते ही इसके अंदर लगी कलरफुल लाइट जलने लगेंगी। मेले में पहली बार यह मग आया है। स्पेशली यह मग उन बच्चों के लिए जो मिल्क पीने में रुचि नहीं रखते हैं। यह मग उन्हें आकर्षित करेगा, बल्कि उन पैरेंट्स की समस्या का समाधान भी होगा जिनके बच्चे मिल्क पीने में आनाकानी करते हैं। दिल्ली से आए विक्रेता दीपक बताते हैं कि इसके अदर लगी लाइटिंग मग के नीचे बैटरी से कनेक्ट है। कोई भी लिक्विड अंदर गिरते ही मग की लाइट जलने लगती है। यह आइटम सैलानी खासा पसंद कर रहे हैं।
छोटा भीम और बैटमैन के मिरर: कार्टून कैरेक्टर पसंद करने वाले बच्चों के लिए मेले में कार्टून कैरेक्टर के मिरर भी आए हैं। इसमें कार्टून कैरेक्टर के अंदर ही मिरर लगा हैं। इसमें छोटा भीम, बैटमैन, स्पाइडर मैन, प्रिंसेज, एंग्री बर्ड, मिक्की माउस, डोनाल्ड डक सहित कई कैरेक्टर शामिल हैं।
रस्सी करेगी खुद काउंट : अक्सर बच्चों को जंप रोप का शौक होता है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं लग पाता कि वह कितनी बार उछल चुके हैं। मेले में इस बार ऐसी जंप रोप आई है, जो बच्चों की उछाल काउंट करेगी। जंप रोप के हैंडल पर एक मीटर लगा है।
कलर क्ले से करें मॉडलिंग : बच्चों को क्रिएटिव बनाने के लिए मेले में कलर क्ले का बॉक्स आया है। इसमें कई कलर की क्ले है, साथ ही कई मॉडल भी हैं। इसकी मदद से बच्चे क्ले मॉडलिंग कर सकते हैं।
इनकी इतनी रेट
कलर क्ले बॉक्स
- ६0
जंप रोप
- ६0
कार्टून मिरर
- 1०0
लाइटिंग कप
- 170