पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषि गालव की टीम चैंपियन

ऋषि गालव की टीम चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुराग नागौरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: जीवाजी विवि को हराया, मैन ऑफ द मैच आदित्य सिंह ((79)) ने खेली जिम्मेदाराना पारी

खेल संवाददाता - ग्वालियर. ऋषि गालव की टीम अनुराग नागौरी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। ऋषि गालव ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीवाजी विवि की टीम को 52 रन से हराकर विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट का समापन मप्र बैडमिंटन अकादमी के चीफ कोच और पद्म भूषण पुलैला गोपीचंद ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर किया। इस मौके पर जीडीसीए के सचिव रवि पाटनकर, उपाध्यक्ष संजय आहुजा, जीवाजी विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह गुर्जर और बीसीसीआई स्कोरर सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेले गए खिताबी मुकाबले में ऋषि गालव के कप्तान मोहम्मद आरिफ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान के इस फैसले को बल्लेबाज भुना नहीं पाए। मध्यम क्रम के बल्लेबाज आदित्य तोमर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम का एक छोर संभाले मैन ऑफ द मैच आदित्य तोमर ने 79 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम को 40 ओवर में 8/169 रन के लडऩे लायक स्कोर पर पहुंचाया। जीविवि के लिए हर्ष चौहान ने तीन, राजेश तोमर और प्रबल प्रताप सिंह ने दो-दो और पवन धाकड़ ने एक विकेट लिया। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी जीविवि की टीम बल्लेबाजी में बेअसर रही। विपक्षी गेंदबाजों के आक्रमण के आगे पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। जीवाजी की तरफ से हर्ष चौहान ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संवारा। लेकिन हर्ष के एलबीडब्ल्यू होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऋषि गालव की तरफ से अंकित ने पांच, अनुराग वर्मा ने तीन, आदित्य कुमार और सागर सिकरवार ने एक-एक विकेट झटका।

टूर्नामेंट में यह भी हुए पुरस्कृत: टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता के साथ श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कृत हुए। टूर्नामेंट में वसीम अहमद को बेस्ट बेट्समैन और अनुराग वर्मा को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।





ग्वालियर - ऋषि गालव की टीम अनुराग नागौरी मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। ऋषि गालव ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीवाजी विवि की टीम को 52 रन से हराकर विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट का समापन मप्र बैडमिंटन अकादमी के चीफ कोच और पद्म भूषण पुलैला गोपीचंद ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर किया। इस मौके पर जीडीसीए के सचिव रवि पाटनकर, उपाध्यक्ष संजय आहुजा, जीवाजी विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह गुर्जर और बीसीसीआई स्कोरर सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेले गए खिताबी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच आदित्य तोमर ((७९)) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम ऋषि गालव को 40 ओवर में 8/169 रन के लडऩे लायक स्कोर पर पहुंचाया। जवाबी पारी खेलने उतरी जीविवि बल्लेबाजी में बेअसर रही। विपक्षी गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। जीवाजी की तरफ से हर्ष चौहान ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संवारा। टूर्नामेंट में यह भी हुए पुरस्कृत: टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता के साथ श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कृत हुए। इसके अंतर्गत वसीम अहमद को बेस्ट बेट्समैन और अनुराग वर्मा को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।