पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिंड के युवक ने की खुदकुशी

भिंड के युवक ने की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - ‘मैं आपके सपने साकार नहीं कर पा रहा हूं। पढ़ाई में मेरा मन नहीं लग रहा है। मैं सब भूल जाता हूं। मैं नाकारा हूं, जो कायरों की तरह मौत को चुन रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ करना।’ नेहरू कॉलोनी थाटीपुर में मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले छात्र ने अपने सुसाइड नोट में अपने पिता व भाइयों से माफी मांगते हुए यह लिखा है।
नेहरू कॉलोनी में पुनीत सक्सेना के मकान में देवजू का पुरा, मिहोना ((भिंड)) का धर्मेंद्र जाटव ((24)) पुत्र प्रेमनारायण जाटव रहता था। वह पीएससी की तैयारी कर रहा था। रविवार शाम लगभग सवा सात बजे धर्मेंद्र ने कमरे में फांसी लगा ली। इसका पता तब चला जब उसने लगातार बजने के बाद भी सेल फोन नहीं उठाया। इसके बाद मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांका तो कमरे में धर्मेंद्र फांसी से लटका था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।