प्राचार्यों को पीएस ने दिया नोटिस
ग्वालियर - उच्च शिक्षा विभाग के पीएस जेएन कंसोटिया ने सभी प्रिंसिपलों को नोटिस जारी कर कहा है कि कॉलेजों में एनएसएस की नियमित गतिविधियां का आयोजन नहीं किया जा रहा है। साथ ही गांवों में विशेष शिविर का आयोजन कर बस्ती व गांव को भी गोद नहीं लेने की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए 25 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।