पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉरेंसिक में शुरू हो सकती है एमडी

फॉरेंसिक में शुरू हो सकती है एमडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - गजराराजा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग में एमडी कोर्स चालू हो सकता है। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ((एमसीआई)) की टीम ने गत दिवस विभाग का निरीक्षण किया। जीआरएमसी में फॉरेंसिक विभाग में एमडी कोर्स की दो सीट चालू करने की चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इसे चालू करने से पहले एमसीआई की टीम निरीक्षण कर स्वीकृति देती है। एमसीआई ने शासकीय मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ के फॉरेंसिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. देसारी हरीश को निरीक्षण के लिए जीआरएमसी भेजा। वे अपनी रिपोर्ट एमसीआई को सौंपेंगे।