डॉ. दीपक यादव को मिली अग्रिम जमानत
ग्वालियर - फस्र्ट एडीजे पीके शर्मा की कोर्ट से डॉ. दीपक यादव को अग्रिम जमानत मिल गई। जीआर मेडिकल कॉलेज में जून 2012 में जूनियर छात्र केपीएस तोमर और विशाल यादव के गुट के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों ने इसकी रिपोर्ट झांसी रोड थाने में की थी। वहीं, हाल ही में झांसी रोड थाने ने पीएमटी में फर्जी परीक्षार्थी मामले में आरोपी विशाल यादव को रिमांड पर लिया था। इसमें डॉ. दीपक यादव का नाम केपीएस तोमर गुट के लोगों ने पुलिस को दिए बयान में लिया था। उल्लेखनीय है कि मेडिकल छात्र डॉ. विशाल यादव पीएमटी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी के तौर पर फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।