पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं नाकारा हूं, जो कायरों की तरह मौत चुनी

मैं नाकारा हूं, जो कायरों की तरह मौत चुनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - मैं नाकारा हूं जो कायरों की तरह मौत को चुन रहा हूं। मुझे माफ करना। इस तरह का सुसाइड नोट लिख कर पीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगा ली। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में रविवार की रात का है।
नेहरू कॉलोनी में पुनीत सक्सेना के मकान में भिण्ड के मिहोना तहसील में देवजू का पुरा निवासी धर्मेंद्र ((24)) पुत्र प्रेमनारायण जाटव रहता था। रविवार शाम लगभग सवा सात बजे उसने अपने कमरे में मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



ञ्चमिहोना ((भिंड)) के युवक ने ग्वालियर में लगाई फांसी।