पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदकों ने कराया दस्तावेज का वेरीफिकेशन

आवेदकों ने कराया दस्तावेज का वेरीफिकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सोमवार से संविदा शिक्षक वर्ग-२ व ३ के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई। इसमें पहले चरण की प्रतीक्षारत सूची में चयनित वर्ग-२ के आवेदकों ने जिला पंचायत कार्यालय मुरार में दस्तावेज का वेरीफिकेशन कराया। संविदा शाला शिक्षक वर्ग-३ की काउंसिलिंग संबंधित विकासखंड के मुख्यालय पर हुई।
वर्ग-2 के लिए जिला पंचायत कार्यालय में हुई काउंसिलिंग के पहले दिन नौ आवेदकों ने दस्तावेज का वेरीफिकेशन कराया। 29 जनवरी तक काउंसिलिंग आयोजित होगी। दस्तावेज वेरीफिकेशन कराने वाले आवेदकों को प्राथमिकता क्रम से स्कूलों का चयन एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर कराना होगा। एपीसी एके दीक्षित ने बताया कि दूसरे चरण की मेरिट सूची में जिन आवेदकों का चयन किया गया है, वे अपना नाम पोर्टल पर सूची में देख सकते हैं। सूची में नाम होने पर वे जिला पंचायत जाकर दस्तावेज का सत्यापन 14 से 20 फरवरी तक करा सकते हैं। इस दौरान अभिस्वीकृति फॉर्म भरकर अनुबंध भी कर सकते हैं।