तीन दिन में खोल दिया रास्ता
ग्वालियर - मृगनयनी उद्यान से सुरुचि होटल तक चार करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाई गई है। इसमें सुरुचि होटल के सामने बना दो मंजिला मकान बाधक बन रहा था। निगम के अधिकारियों ने भवन स्वामियों अमलजीत, कमलजीत तथा श्रीमती कमलजीत कौर को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। भवन स्वामियों ने न्यायालय में याचिका दायर कर स्थगन आदेश लिया था, लेकिन उक्त आदेश उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। निगम अधिकारियों ने 24 जनवरी को मदाखलत अमले की मदद से दो मंजिला मकान को तोड़ दिया। निगम अधिकारियों ने तीन दिन में डब्ल्यूबीएम की रोड बनवाकर रास्ता चालू कर दिया। निगम अधिकारियों को आशंका थी कि भवन स्वामी कमलजीत सिंह कार्रवाई के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।