सचिन सह सचिव पद पर मनोनीत
ग्वालियर - मप्र ट्रॉयथलॉन संघ का गत दिवस इंदौर में निर्वाचन हुआ। रेजीडेंसी क्लब में हुए इस निर्वाचन में १४ जिलों के सचिव और अध्यक्ष के साथ उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव पर्यवेक्षक राजेश चौबे की मौजूदगी में संपन्न हुए निर्वाचन में ग्वालियर के सचिन पाल को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा ग्वालियर से हीराजेंद्र उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, जबकि इंदौर के श्रीकांत तिवारी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।