पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट ने रद्द की परिवहन विभाग के 332 आरक्षकों की भर्ती

हाईकोर्ट ने रद्द की परिवहन विभाग के 332 आरक्षकों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने परिवहन विभाग में वर्ष 2012 में हुई 332 आरक्षकों की भर्ती को रद्द करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने ये आदेश एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिए हैं। याचिका हिमाद्री राजे ने प्रस्तुत की थी। सोमवार को दिए गए आदेश में हाईकोर्ट ने ट्रांसपोर्ट सेवा भर्ती नियम 2011 के उस नियम को भी रद्द कर दिया है,जिसमें पुरुष व महिला आरक्षकों के पदों के लिए एक समान योग्यता रखी गई थी। कोर्ट ने उक्त पदों पर कानून के अनुसार फिर से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जस्टिस एसके गंगेले व जस्टिस जीडी सक्सेना की डिवीजन बेंच ने पूर्व में याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी प्रस्तुत हुए।
गौरतलब है कि वर्ष 2012 में परिवहन विभाग ने आरक्षकों के 332 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। भर्ती के दौरान परिवहन विभाग में पुरुष व महिला आरक्षकों के पदों पर एक से शारीरिक मापदंड रखते हुए महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को भी पुरुष आवेदकों से भर लिया। शेष - पेज 12 पर



हाईकोर्ट ने रद्द की परिवहन विभाग के 332 आरक्षकों की भर्ती



टाटा मोटर्स के एमडी की २२वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

एजेंसी - बैंकॉक/मुंबई

टाटा मोटर्स के एमडी ((मैनेजिंग डायरेक्टर))

कार्ल स्लिम की बैंकॉक में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। वे टाटा की थाइलैंड यूनिट की बैठक में शामिल होने बैंकॉक गए थे। यहां पत्नी के साथ एक होटल की 22वीं मंजिल पर ठहरे थे। रविवार को होटल स्टाफ को उनका शव

चौथी मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार उनके पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। यह अंग्रेजी में है। इसलिए पुलिस उसका थाई भाषा में अनुवाद करवा रही है। पुलिस अधिकारी लेफ्टिनेंट सोमपोत बूनायके ने कहा, ‘ऐसा नहीं लगता कि उनका किसी से संघर्ष हुआ हो। हमें खिड़की खुली मिली लेकिन, वह इतनी छोटी है कि उससे होकर फिसलना भी संभव नहीं लगता। वे बड़ी कद काठी के थे। इसलिए शुरुआती अनुमान से लगता है कि वे खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदे होंगे।शेष - पेज 12 पर

ञ्च हत्या या आत्महत्या,

३१ वर्षीय पत्नी से पूछताछ करेगी पुलिस

ञ्चपत्नी के साथ एक होटल की 22वीं मंजिल पर थे ५१ वर्षीय स्लिम

ञ्चबैंकॉक के होटल की घटना, पुलिस को मिला ३ पेज का सुसाइड नोट