पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायदा के साथ हाजिर में शक्कर की कीमतों का लुढ़कना बरकरार

वायदा के साथ हाजिर में शक्कर की कीमतों का लुढ़कना बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - मिलों की बिकवाली से स्थानीय थोक बाजार में सोमवार को शक्कर और सस्ती हो गई। महाराष्ट्र मिलों के टेंडरों में शक्कर के भाव करीब आठ से 10 रुपए और नीचे आ गए। उधर एनसीडीईएक्स पर शक्कर एक फीसदी से अधिक गिरकर 2665 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई है। स्थानीय कारोबारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि इस साल भी देश में करीब ढ़ाई करोड़ टन शक्कर उत्पादन का अनुमान है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में शक्कर की कीमतें साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। ऐसे में घरेलू बाजार से शक्कर निर्यात में परेशानी आ सकती है। यही कारण है कि शक्कर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। उधर शुगर मिलों को केंद्र सरकार ने 800 करोड़ रुपए का एक और राहत पैकेज देने की तैयारी कर ली है। मिलों को 40 लाख टन रॉ-शुगर के निर्यात पर 2,000 रुपए प्रति टन की दर से इंसेंटिव देने की योजना बनाई गई है।

महाराष्ट्र शुगर मिलों के टेंडर

महाराष्ट्र मिलों के टेंडरों में सदाशिव एस 2470 एम 2638 व्यंकटेश एस 2680 एम 2800 अकलूज एस पीपी 2530 जेके 2523 एसएस 2538 प्रबरा एस 2555 से 60 एसएस 2660 से 65 एम 2760 से 65 वृदेश्वर एस 2530 एम 2736 जर्नदेश्वर एस 2540 एम 2650 फल्टन एस 2520 एसएस 2540 एम 2620 चंद्रभागा एसएस 2530 भवानीनगर एम 2718 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।