- Hindi News
- नकली टिकट बेचते पकड़ी महिला क्लर्क बर्खास्त
नकली टिकट बेचते पकड़ी महिला क्लर्क बर्खास्त
ग्वालियर - रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बुकिंग कार्यालय में तीन मार्च-१३ को नकली टिकट बेचते पकड़ी गई क्लर्क पूजा शर्मा को मंडल मुख्यालय ने रेलवे की सेवा से हटा दिया। रेलवे अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान काउंटर पर नकली टिकट बेचते समय उसे पकड़ा था। वह झांसी से नकली टिकट लेकर यहां आती थी। पूजा का भाई भी झांसी रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत था और घटना के बाद वह छुट्टी का आवेदन देकर गायब हो गया था। टिकट झांसी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर बनाए जाते थे। इस रैकेट में पूजा के साथी नहीं पकड़े गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश ने पूजा को नौकरी से हटाए जाने की पुष्टि की है।