पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में सामान डलवाने पर विवाद, हमला

कार में सामान डलवाने पर विवाद, हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - संजय कॉम्पलेक्स स्थित छुन्नालाल शिवहरे की कार एसेसरीज की दुकान है। सोमवार की शाम राजपूत बोर्डिंग में रहने वाला शिवा परमार कार को डेकोरेट करवाने पहुंचा। एसेसरीज फिटिंग के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इस पर शिवा परमार ने अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया और व्यापारी व उसके कर्मचारियों की मारपीट कर दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। युवक जब भाग रहे थे तभी दुकानदारों ने एकत्र होकर एक छात्र शिवा को पकड़ लिया, बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसने थाने में बताया कि पहले दुकान संचालक व उसके कर्मचारियों ने मारपीट की और कार के कांच तोड़े थे। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि व्यापरियों की शिकायत पर एक छात्र को गिरफ्तार कर उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीआई ने बताया कि मंगलवार को बोर्डिंग का रजिस्टर चेक कर हमलावर छात्रों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी।