आरआई पर किया हमला, मामला दर्ज
ग्वालियर - मुरार स्थित जनमित्र केंद्र पर राजस्व निरीक्षक पर भाजपा नेता के भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावर फुरैरी स्थित जमीन के सीमांकन के प्रकरण में पहुंचे थे। आरआई मुन्नालाल गौर ने जब बिना बटांकन के सीमांकन कराने में असमर्थता जताई तो श्याम उर्फ मोहन सिंह पुत्र राकेश यादव व उसके साथी विजय भारती उर्फ बाबा ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।