स्टूडेंट्स ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
‘मैं भारत हूं या इंडिया... आज मेरी पहचान क्या है? कहां है मेरी संस्कृति और मेरी भाषा...आज मैं खुद को नहीं पहचानता। क्यों लोगों ने अपने मतलब के लिए संस्कृति का पतन किया। क्यों बाहरी शक्तियों ने मुझ पर आक्रमण किया।’ स्टूडेंट्स ने भारत की संस्कृति के पतन और लोगों में मातृभाषा से बढ़ती दूरी को नाटक के माध्यम से दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यह शाम सजी फूलबाग के पास मैदान में। संस्कार भारती और ईसीएस बैगलेस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘राष्ट्र को नमन’ कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो.स्वतंत्र शर्मा, आईएमए की अध्यक्ष डॉ.ज्योति बिंदल उपस्थित रहीं।
यह हुईं प्रस्तुतियां- समापन अवसर पर विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति भी देखने को मिली। साथ ही देशभक्ति गीतों पर डांस और नाटक प्रस्तुत किए गए। स्टूडेंट्स ने वंदे मातरम...पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर