पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारपेट पर पर्यटकों का शाही वेलकम

कारपेट पर पर्यटकों का शाही वेलकम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
मानसिंह पैलेस का इंटीरियर और एक्सटीरियर लाजवाब है। यह आर्किटेक्चर का बेहतर नमूना है। फोर्ट से शहर का व्यू भी काफी अच्छा दिखता है। कुछ ऐसी ही चर्चा विदेशी टूरिस्टों के बीच हुई। मंगलवार को महाराजा एक्सप्रेस 17 विदेशी और दो इंडियन पर्यटकों को लेकर शहर आई। इनमें आईआरसीटीसी के डीजीएम भी
शामिल हैं।
दोपहर दो बजे शहर आई महाराजा एक्सप्रेस में मौजूद सभी पर्यटकों का रेलवे स्टेशन पर शाही वेलकम किया गया। इसके बाद सभी ग्वालियर फोर्ट देखने के लिए रवाना हुए। फोर्ट घूमने के बाद सभी होटल पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद जयविलास पैलेस देखने के लिए रवाना हुए। टूरिस्टों को लोकल मैनेजर प्रसन्ना माथुर, गाइड पुनीत द्विवेदी, सुरेश चौरसिया ने ग्वालियर से जुड़ी जानकारी दी।