नाउन से पहले लगता है आर्टिकल
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
कम्युनिकेशन स्किल्स में आर्टिकल का महत्व रहता है। आर्टिकल की जानकारी आप सभी को होना जरूरी है। याद रखें कि आर्टिकल हमेशा नाउन से पहले लगता है। यह बात एक्सपट्र्स शिल्पा किंगर ने कही। वे मंगलवार को लेंग्वेज वर्कशॉप को संबोधित कर रही थीं। केआरजी कॉलेज में चल रही लेंग्वेज वर्कशॉप में शिल्पा किंगर ने कहा कि दो तरह के आर्टिकल होते हैं। पहला डेफिनेट और दूसरा इनडेफिनेट । ए और एन इनडेफिनेट होते हैं। द डेफिनेट आर्टिकल है। इस अवसर पर पत्रकार विभावशु तिवारी ने रिपोर्टिंग के बारे में बताया। इस मौके पर छात्राएं उपस्थित रहीं।
द्यड्डठ्ठद्दह्वड्डद्दद्ग 2शह्म्द्मह्यद्धशश्च
वर्कशॉप में एक्सपट्र्स प्रो.चारु चित्रा ने सिंगुलर-प्लूरल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उपयोग किन वाकयों में और कैसे किया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। बुधवार को भी वर्कशॉप में एक्सपट्र्स इंग्लिश की बारीकियां बताएंगे।
सिंगुलर-प्लूरल के बारे में बताया
 केआरजी में आयोजित लेंग्वेज वर्कशॉप में उपस्थित छात्राएं। फोटो: भास्कर