एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल से हड़ताल पर
ग्वालियर - मप्र राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन के सचिव मनोज नगाईच ने बताया कि आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, एसआरएल, ब्लड बैंक, एआरटी, एसटीआई में पदस्थ कर्मचारी नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन और शासकीय कर्मचारियों की तरह समस्त लाभ देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।