पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा’

‘हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
भय को मिटाने के लिए भगवान के नाम का सुमिरन करना चाहिए। भगवान का नाम जपने से मनुष्य के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह विचार रामस्नेही संप्रदाय के संत स्वामी रामप्रसाद ने मंगलवार को लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। संतश्री ने ‘हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा’ भजन गाया तो श्रद्धालु आनंदित होकर झूम उठे।
नाम की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी रामप्रसाद ने कहा कि राम का नाम अग्नि भी है, जो पाप को जलाकर भस्म कर देती है। भगवान का नाम अमृत भी है, जो अमृत्व प्रदान कर देता है। भगवान का नाम पारस भी है, जो लोहे जैसे मनुष्य को सोना बना देता है। भगवान का नाम जानकर या अनजाने में, कैसे भी मुंह से निकले हमेशा मंगल ही मंगल होता।
उन्होंने कहा कि अजामिल, गजराज, गणिका को भी अनजाने में भगवान का नाम लेने पर भक्ति प्राप्त हो गई। भगवान का नाम पारस इस रूप में है, क्योंकि वह मनोवांछित फल देने वाला है। भगवान का नाम जपने के तीन लाभ हैं। हमारे विचार पवित्र होते हैं और हमारे अनिष्टों की निवृत्ति होती है तथा जीवन में आंतरिक शांति की प्राप्ति होती है।



रामस्नेही संप्रदाय के संत रामप्रसाद ने बताई राम-नाम की महिमा

रामद्वारा में प्रवचन देते संत रामप्रसाद।