पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. एनएसएसबी के सीएमओ मंगलवार को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो उन्होंने यहां के स्टाफ से लेकर व्यवस्थाओं के फोटो खिंचवाकर कैमरे में कैद किए। जेएएच में यह पहली बार हुआ है कि कोई कमेटी कैमरा लाई हो और खुद व्यवस्थाओं की फोटोग्राफी कर रही हो।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार सुबह 11 बजे भोपाल से एनएसएसबी के सीएमओ डॉ. आरके व्यास आए। उन्होंने अपने अधीनस्थ स्टाफ से यहां पदस्थ स्टाफ का फोटो खिंचवाया फिर ट्रॉमा सेंटर के हर वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टर्स रूम और उपकरणों को भी कैमरे में कैद कराया।
पहले तो स्टाफ को लगा कि फोटो सेशन वैसे ही हो रहा होगा, लेकिन जब डॉ. व्यास ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट के साथ फोटो भी लगाकर सीनियर जनरल डायरेक्टर को सौंपेंगे, तब स्टाफ को फोटो सेशन का औचित्य समझ में आया। डॉ. व्यास ने ट्रॉमा सेंटर का ऑपरेशन थियेटर देखा। जांच कमेटी को रेडियोथैरेपी, सर्जरी के उपकरण कम मिले। स्टाफ की भी कमी थी। कॉलेज प्रशासन ने डॉ. व्यास को बताया कि पद भरे जा रहे हैं। उपकरण सीपीसी के तहत खरीदने के आदेश हो चुके हैं, जल्द ही आ जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.