पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैनवास पर साकार किए सपने

कैनवास पर साकार किए सपने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
मेले में चारों तरफ भीड़, रोशनी से जगमगता मेला और झूलों का लुत्फ उठाते बच्चे। कैनवास पर बच्चों ने कुछ ऐसे ही अपने सपने साकार किए।
मंगलवार को ग्वालियर व्यापार मेले के कलामंदिर रंगमंच पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें बच्चों ने वर्तमान मेले का स्वरूप और पर्यावरण विषय पर चित्र बनाए। जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने चित्रों में मेले का स्वरूप दिखाया। वहीं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने पर्यावरण को ईको फ्रेंडली बनाने का संदेश चित्रों से दिया।
बाल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर, प्री जूनियर और सीनियर वर्ग में लगभग 70 प्रतिभागी शामिल हुए। हर प्रतिभागी को इन दोनों ही थीम पर चित्र बनाने का टास्क दिया गया। किसी ने वाटर कलर से सफेद शीट को पर्यावरण के दृश्यों से रंगा, वहीं मेले का शिल्प बाजार और बाल रेल भी चित्रित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विनोद राजौरिया और अक्षिता चौहान उपस्थित रहे। इनके अलावा बच्चों के अभिभावक और टीचर भी उपस्थित रहे।




सिटी रिपोर्टर & रंगबिरंगी स्पॉट लाइट, बंगाली वेशभूषा में ड्रेसअप किए प्रतिभागी और रिकॉर्डेड ट्रैक पर सिजलिंग फोक परफॉर्मेंस। यह शाम सजी मेला स्थित एक्सपोर्ट फेसिलिटेशन सेंटर में। यहां राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राची श्रीवास्तव और विशाखा श्रीवास्तव ने जगा दे सारी रैना..., मैं राधा तेरी तू मेरा श्याम... गीत पर बॉलीवुड कथक प्रस्तुत किया। प्योर कथक में गरिमा श्रीवास्तव ने तोड़े, गतें और परन पेश किए। उनके ग्रुप ने भरतनाट्यम में शिवस्तुति में भगवान शंकर की विभिन्न मुद्राएं प्रदर्शित कीं। इस ग्रुप में तृप्ति के साथ प्रियंका, स्वाति और रिचा ने भी प्रस्तुति दी। सोलो भरतनाट्यम प्रस्तुति में अश्विनी ने गणेश कौतम प्रस्तुत किया। वादन में श्रीकांत भट्ट ने चौताल में पखावज और प्रवीण कुमार ने राग रागेश्वरी में सितार की धुनें बजाईं।

मैं राधा तेरी तू मेरा श्याम...



ड्ढड्डद्य द्वड्डद्धशह्लह्यड्ड1

 फेसिलिटेशन सेंटर में नृत्य प्रस्तुत करते स्टूडेंट्स।

 मेले के कलामंदिर रंगमंच पर अपनी पेंटिंग के साथ प्रतिभागी। फोटो: भास्कर

ये रहेगा आज

बाल महोत्सव में 29 जनवरी को एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12.30 बजे से होने वाली प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर ग्रुप में प्रतिभागी भाग लेंगे।

जूनियर

प्रथम-आदित्य राज, द्वितीय-नवांश, तृतीय- विकास शर्मा

सीनियर

प्रथम- जया कुशवाह, द्वितीय- हर्ष, तृतीय- रिया श्रीवास्तव

प्री जूनियर

प्रथम- सृष्टि त्रिपाठी, द्वितीय- प्रतीक यादव



ये रहे विजेता