- Hindi News
- पड़ाव पुल पर खड़ा रह गया टैंकर, एक घंटे थमा ट्रैफिक
पड़ाव पुल पर खड़ा रह गया टैंकर, एक घंटे थमा ट्रैफिक
ग्वालियर - शहर के व्यस्ततम क्षेत्र पड़ाव पुल पर मंगलवार दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक वाहन जहां के तहां खड़े रह गए। दरअसल, पुल के बीचों बीच पेट्रोलियम टैंकर खराब हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। खराब टैंकर हटाने के लिए पड़ाव थाना पुलिस ने क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रैफिक जाम होने के कारण इसे टैंकर तक पहुंचने में आधा घंटे का समय लगा। इस दौरान पुलिस ने पड़ाव चौराहा साइड से ट्रैफिक को पड़ाव थाने की ओर और उधर स्टेशन चौराहे से मानसिंह चौराहे की ओर डायवर्ट कराया। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे।
स्थान: पड़ाव पुल। समय: दोपहर २.४५ बजे। पेट्रोलियम टैंकर खराब हो जाने के कारण पड़ाव पुल पर रेंग-रेंगकर निकलते वाहन।
पड़ाव पुल पर टैंकर के कारण एक घंटे थमा ट्रैफिक