बिट टूल्स से आसान होगी बारीक कटिंग
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सेंड स्टोन पर बिट टूल्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे सेंड स्टोन पर बारीकडिजाइन आसानी से बनाए जा सकते हैं। मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को यह टिप्स दिए। साडा रीजनल एंड क्राफ्ट सेंटर में चल रहे मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को सेंड स्टोन पर बारीक कटिंग की ड्राफ्टिंग और कटिंग के लिए टूल्स इस्तेमाल करना बताया गया। मूर्तिकार दीपक ने कहा कि शुरुआत में मूर्तिकार को रेड स्टोन से मूर्ति बनाने की शुरुआत करनी चाहिए। यह व्हाइट और क्रीम स्टोन के मुकाबले सॉफ्ट रहता है।
जोड़ सकते हैं टुकड़े: किसी भी पत्थर को तराशते समय मूर्तिकार से कई बार पत्थर का ज्यादा टुकड़ा टूट जाता है। इसको एरोटाइट कैमिकल की मदद से ठीक किया जाता है। इससे डेमेज हिस्से को आसानी से जोड़ा जा सकता है।
ह्लह्म्ड्डद्बठ्ठद्बठ्ठद्द ष्ड्डद्वश्च