पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. संजय कॉम्पलेक्स में कार एसेसरीज की दुकान में मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना के खिलाफ जयेंद्रगंज के कारोबारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कर दिया। इनका कहना था कि यह पहली घटना नहीं है जिसमें राजपूत बोर्डिंग में रहने वाले छात्रों ने कारोबारी से मारपीट की है। ये लोग कभी मारपीट करते हैं तो कभी सामान खरीदने के बाद आधा भुगतान करते हैं।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बाजार बंद कर कारोबारियों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कारोबारियों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही राजपूत बोर्डिंग की तलाशी शुरू कर दी। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को बोर्डिंग में कुछ नहीं मिला। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था, कारोबारियों के विरोध के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.