पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर ने जीते ६१ पदक

ग्वालियर ने जीते ६१ पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर
३२वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में ग्वालियर के बॉक्सरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ६१ पदक लेकर इतिहास रच दिया। दर्पण खेल संस्थान व जिला बॉक्सिंग संघ के बॉक्सरों ((बालक-बालिका)) ने १७ स्वर्ण, २३ रजत और २१ कांस्य पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। यही नहीं दर्पण खेल संस्थान की बालिकाओं ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्जा कर अपने खेल का लोहा मनवाया।
 बॉक्सिंग कोच और रियल हीरो अवार्डी तरनेश तपन ने बताया कि गत दिवस हुई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले बॉक्सरों में ज्योति शाक्य, चेतना शर्मा, जूली इंदौरिया, आरती राणा, निशा पाटकार, अंजली शर्मा, प्रियंका पाटकार, प्रीति सोनी, सपना मंडेलिया, मिथलेश रजक, ललित मंडेलिया, अनिल चौधरी, हरेंद्र सिंह चाहर, राहुल राठौर, सौरभ राजावत, सुमित और नीतेश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इसी तरह राखी बोहरे, नेहा शर्मा, संध्या रजक, गायत्री मौर्य, रेनू, सपना उच्चाडिय़ा, निशा जाटव, मृगया चौहान, पूजा मधुरिया, सिद्धार्थ गुप्ता, मुकेश सिंह, सत्यम बाथम, जयसिंह चौहान, दीपक राठौर, अजय दंडोतिया, शीतल सार बघेल, गोकिल कोरकू, इंद्रजीत तोमर, भावना पाल, साक्षी मंडेलिया और कंचन बघेल रजत पदक जीतने में सफल हुईं। वहीं दीपक पाल, नितिन जाटव, अभिषेक राणा, विकास बोहरे, मोहित शर्मा, रोहित पांडे, सूरज कुमार, प्रदीप खरेरा, रितु शाक्य, पूजा बाथम, सिया रजक, देवेंद्र बघेल, अंजू रजक, वैशाली राणा, अनुष्क श्रीवास्तव, अवी कुमार, शेर सिंह, धन सिंह, शत्रुधन भदौरिया, अनिल यादव और शिवदयाल सविता ने कांस्य पदक अपने नाम किया।



दर्पण खेल संस्थान और जिला बॉक्सिंग संघ के बॉक्सरों ने हासिल की यह उपलब्धि