जनपद पंचायतों के सीईओ को नोटिस
ग्वालियर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ((एनआरएलएम)) के तहत गतिविधियों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर जिले के चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ सूफिया फारूखी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सौ दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत एनआरएलएम के तहत क्रेडिट मोबलाइजेशन, रिवाल्विंग फंड, अधो संरचनागत कार्य कराने हैं। सभी जनपद पंचायत सीईओ को नोटिस देकर सौ दिन की कार्य योजना पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।