पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न प्रोफेसर न उपकरण, कैसे मिलेगा पीजी कोर्स

न प्रोफेसर न उपकरण, कैसे मिलेगा पीजी कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - जीआरएमसी के साइकेट्री विभाग में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ((एमसीआई)) से अनुमति मिलने की संभावना कम ही है। एमसीआई ने झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार को मंगलवार को निरीक्षण के लिए भेजा। उन्हें यहां पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। एमसीआई के मापदंडों के अनुसार पीजी कोर्स चालू करने के लिए कम से कम एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर होना चाहिए। लेकिन विभाग में प्रोफेसर का पद खाली है। साइकेट्री विभाग एक कमरे में चल रहा है। उधर, माइक्रो बायोलॉजी में पीजी की तीन सीटों के लिए एमसीआई ने सूरत मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मन्नू जैन को निरीक्षण करने भेजा। उन्हें यहां स्टाफ व संसाधन पूरे मिले।