पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआईटीएस में पेन को लेकर झगड़े जूनियर सीनियर, दो छात्र रस्टीकेट

एमआईटीएस में पेन को लेकर झगड़े जूनियर-सीनियर, दो छात्र रस्टीकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ((एमआईटीएस)) में मंगलवार दोपहर एक बजे सीनियर व जूनियर के बीच पेन को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर डायरेक्टर प्रो. संजीव जैन शिक्षकों के साथ पहुंच गए। शिक्षकों ने दो सीनियरों को मौके पर ही पकड़ लिया। साथ ही जूनियरों की शिकायत पर बीई फाइनल ईयर केमिकल ब्रांच के छात्र अरुण यादव व अंकुर चंदेल को रस्टीकेट ((निष्कासित)) कर दिया है।

बीई थर्ड ईयर बॉयोटेक ब्रांच के छात्र वर्कशॉप के पास धूप में पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों की मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान बीई फाइनल ईयर के छात्र अरुण यादव व अंकुर चंदेल पहुंच गए। उन्होंने जूनियर से पेन मांगा। जूनियर ने सीनियर को पेन दे दिया। इसके बाद जूनियरों को सीनियरों ने अपशब्द बोल दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। मौके पर पहुंचे डायरेक्टर श्री जैन से जूनियर छात्राओं ने कहा कि सीनियरों ने उनके साथियों के साथ मारपीट भी की है, जबकि सीनियरों ने मारपीट करने से इनकार किया है। इस दौरान डायरेक्टर व शिक्षकों ने दोनों पक्षों के बयान लिए। इसके बाद दोषी दो सीनियर छात्रों को रस्टीकेट करने के आदेश जारी कर दिए।