- Hindi News
- मप्र जल संसाधन क्रिकेट टीम के कप्तान बने हरीश
मप्र जल संसाधन क्रिकेट टीम के कप्तान बने हरीश
ग्वालियर - दीनदयाल नगर दशहरा मैदान स्थित विवेकानंद क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक हरीश शर्मा को मप्र जल संसाधन विभाग क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। स्पोट्र्स क्लब मप्र जल संसाधन विभाग की चयन समिति ने हरीश को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
हरीश के नेतृत्व में जल संसाधन की टीम एक फरवरी से भोपाल में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि हरीश पूर्व में भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हरीश के चयन पर बीके शर्मा, अजय तायल, राजू पाल, संतोष जैन, प्रकाश शाक्य और हरनाम भदौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है।