- Hindi News
- पेंशनर कोषालय में सेल्फ असेसमेंट फार्म जमा करें
पेंशनर कोषालय में सेल्फ असेसमेंट फार्म जमा करें
ग्वालियर - ऐसे पेंशनर जो एक सितंबर 2010 के बाद रिटायर हुए हैं, उन्हें जिला कोषालय में अपना सेल्फ असेसमेंट फार्म 15 फरवरी तक जमा कराना होगा। आयकर अधिनियमों के प्रावधानों के ऐसे सभी पेंशनर्स, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है, उनका आयकर कटोत्रा ((टीडीएस)) जिला कोषालय द्वारा किया जाएगा। इसलिए ऐसा किया गया है।
जीएम दौरे की तैयारियां शुरू: उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के फरवरी में दौरे के चलते स्टेशन चमकाने का काम शुरू कर दिया गया। मंगलवार को अधिकारियों ने अपनी निगरानी में स्टेशन पर काम कराया।