पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिव की दो वेतन वृद्धि रोकीं

पंचायत सचिव की दो वेतन वृद्धि रोकीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - विकलांग बाबू खां की शिकायत पर ग्राम पंचायत मोहना के सचिव आशुतोष गोस्वामी की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई हैं। मोहना के बाबू खां ने कलेक्टर पी. नरहरि को बताया कि उनके बेटे इसराक खां का निधन हो चुका है। कई बार आवेदन देने के बाद भी सचिव आशुतोष के कारण मृतक इसराक की पत्नी साहिना के नाम विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। आशुतोष के खिलाफ तीन बार जनपद पंचायत सीईओ व एसडीएम भी कलेक्टर के पास निलंबन प्रस्ताव भेज चुके हैं। सचिव की मनमानी की शिकायत मोहना के शांति स्वरूप झा भी कई बार कर चुके हैं।